फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बौद्ध पार्क में बाउंड्रीवॉल तथा गेट का निर्माण कार्य शुरु

Wed, 09 Apr 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। बौद्ध पार्क की बाउंड्रीवॉल एवं गेट के निर्माण कार्य की शुरूआत बुधवार को हुई। नगरपालिका के अधिकारियों निर्देशन में कार्य शुरु होने से समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन


लंबे समय से बौद्ध पार्क की बाउंड्रीवॉल एवं गेट टूटा हुआ था। जिसके न होने के चलते आवारा पशु भी पार्क में गंदगी करते थे। इतना ही नहीं लोग मिट्टी डलवा रहे थे। इसको लेकर समाज के लोगों ने एकजुट होकर बीते मंगलवार को नगरपालिका में जमकर नारेबाजी की थी। इसके चलते पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता एवं अधिशाषी अधिकारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने गुस्साए लोगों को जल्द ही बाउंड्रीवॉल तथा गेट निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया था। बुधवार को पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव गुप्ता ने निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। इस दौरान सभासद योगेश रमन, पंचम यादव, बॉबी जाटव के अलावा अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें