गढ़ी हंसराम में निर्माणाधीन पेयजल टंकी का निर्माण करते डीएम चंद्र विजय सिंह
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। डीएम चंद्र विजय सिंह ने गढ़ी हंसराम में निर्माणाधीन पेयजल टंकी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्मित किए जा रहे अवर जलाशय, सीडब्ल्यूआर, फ्लोराइड, रिमूवल प्लांट को देखा। ट्यूबवेेल के साथ 4309 मीटर लंबी पीवीसी पाइपलाइन के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने निर्माण की गति धीमी होने पर नाराजगी जाहिर की।
डीएम चंद्र विजय सिंह ने गढ़ी हंसराम पर निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां योजना के तहत घर-घर में दिए जा रहे पानी की पाइपलाइन के कनेक्शन बाहर सड़कों पर खुले पड़े थे। उन्होंने पाइपलाइन के माध्यम से घरों के अंदर कनेक्शन देने के निर्देश एक्सईएन जलनिगम को दिए।
डीएम ने कहा कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना केंद्र आर राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। स्वच्छ पेयजल पीने से ग्रामीणों को मौसम जनित बीमारियों से बचाया जा सकेगा। डीएम ने गांव में स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण कराने की कार्ययोजना बनाने और मॉडल तालाब बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने गढ़ी हंसराम से बछगांव-नारखी मार्ग पर चल रहे लेपन कार्य को देखा। काम की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की।