फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सर्दी में थमा सड़कों का निर्माण, आमजन की बढ़ी परेशानी

Sun, 14 Jan 2024 02:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शीतलहर पीडब्ल्यूडी विभाग के साथ-साथ नगर निकाय के कामकाज पर भारी पड़ रही है। घने कोहरे एवं गलन भरी सर्दी के चलते हॉटमिक्स प्लांट से बनने वाली सड़कों का काम फिलहाल थम गया है। इसका खामियाजा आमजनता को भुगतना पड़ रहा है। मार्गों पर गहरे गड्ढे हादसे का कारण बन रहे हैं। प्रमुख मार्गों पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। जिम्मेदार विभाग के अफसरों को इन सड़कों के गड्ढे भरने की वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे ऐसे हादसों को रोका जा सके। शासन की ओर से सड़कों के गड्ढे भरने के साथ-साथ खराब मार्गों को बनाए जाने के निर्देश दिए थे। इसके लिए नगर निकायों के साथ-साथ जिला पंचायत एवं पीडब्ल्यूडी विभाग को अलग से बजट जारी किया था। जिससे सड़कों को गड्ढामुक्त किया जा सके। सर्दी के मौसम में विभागीय अफसरों ने जहां छोटे-छोटे गड्ढे थे उनको तो भरवा दिया, लेकिन कई मार्गों पर हॉटमिक्स प्लांट से सड़कों के गड्ढों को भरा जाना था वह काम रुका हुआ है। उदाहरण के तौर पर देखें तो जलेसर रोड पर ककरऊ कोठी से आगे बढ़ें तो सड़क पर गड्ढे हादसे का कारण बन रहे हैं। कोटला रोड को टापा खुर्द चौराहे एवं नगला पान सहाय के पास गड्ढों में तब्दील है। बंबा बाईपास पर पेट्रोल पंप के पास सड़क के बीचोंबीच गड्ढा हादसे को न्यौता दे रहा है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद की बात करें तो बटेश्वर के लिए जाने वाले मार्ग पर पुल के उतरते ही सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। फिरोजाबाद से मटसेना रोड एवं फतेहाबाद की ओर जाने वाले मार्ग के गड्ढे भी राहगीरों को परेशान करते हैं। इतना ही नहीं शहर के स्मार्ट रोड पर सुभाष तिराहे से विवेकानंद चौराहे तक होने वाले हॉटमिक्स के काम को फिलहाल बदले मौसम के कारण ही रुका हुआ है। इसी तरह के 36 से अधिक मार्ग हैं।


सर्दी के दिनों में नहीं कराते हॉटमिक्स प्लांट का काम
अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत मणींद्र सिंह ने बताया कि सर्दी के मौसम में हॉटमिक्स प्लांट का काम सभी निर्माण एजेंसी बंद ही रखती हैं। क्यों कि डामर (बिटुमेन) सड़क पर चिपकता नहीं है। फरवरी के बाद ही इस काम काे किया जा सकता है।
विज्ञापन



-सड़कों में गड्ढे होने के कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। विभागीय अफसरों को चाहिए कि हॉटमिक्स प्लांट से काम नहीं हो पा रहा है तो तब तक गड्ढों को भरवाने की वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे राहत मिल सके। मातादीन राजपूत, कोटला रोड

-शासन के सड़कों के गड्ढे भरने के जब निर्देश हैं तो पीडब्ल्यूडी विभाग के अफसरों को चाहिए कि गड्ढों को भरवाएं। क्यों कि तेज रफ्तार वाहन होने पर गड्ढों के कारण अचानक ब्रेक लगाने पर हादसे होने की संभावना अधिक रहती है। दोपहिया वाहनों पर बैठी सवारियां तो उछलने से हादसे का शिकार हो जाती हैं।
कौशल किशोर सिंह बॉबी फिरोजाबाद

-सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की ओर ध्यान देना चाहिए। शिकोहाबाद से बटेश्वर के लिए जाने वाला मुख्य मार्ग होने के साथ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जुड़ा होने के कारण काफी महत्वपूर्ण है। इसका सुधार होना आवश्यक है। जिम्मेदार अफसर इस समस्या का निदान कराएं।
विज्ञापन

विपिन पालीवाल, शिकोहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें