फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्टिविटी फेल होने पर बंद रहे बैंक

Sat, 13 Feb 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा दूसरे दिन भी ध्वस्त रही। मोबाइल नेटवर्क तथा नेट कनेक्टिविटी गायब होने से हर कोई परेशान दिखा। सरकारी, प्राइवेट कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बीएसएनएल की ब्राडबैंड व मोबाइल सेवा उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सिरदर्दी बन गई है। विभाग की लापरवाही का खामियाजा मोबाइल व ब्राडबैंड उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। कभी तकनीकी खराबी तो कभी ओएफसी केबल  कटने के कारण आए दिन ब्राडबैंड सेवा ध्वस्त हो जाती है। यदि नेट चलता भी है  तो पर्याप्त स्पीड नहीं आती। विभाग में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी समस्या  का कोई समाधान नहीं हो पाता। शुक्रवार को भी करीब तीन बजे आगरा में तकनीकी खराबी के कारण ब्राडबैंड सेवा ध्वस्त हो गई। इसके थोड़ी  देर बाद मोबाइल के नेटवर्क भी गायब हो गए। नेट व मोबाइल बंद होने से  उपभोक्ता देर रात्रि तक परेशान रहे। शनिवार को भी तकनीकी खराबी के चलते नेट  कनेक्टिविटी नहीं आई और मोबाइल के नेटवर्क भी गायब रहा। ऐसी स्थिति में सरकारी व  प्राइवेट कार्यालयों में अधिकारी, कर्मचारी जरूरी कामों के लिए भी परेशान  रहे। इसके साथ ही एटीएम भी शोपीस बने नजर आए। धन निकासी को पहुंचे  उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा। आगरा से तकनीकी खराबी 12 घंटे के बाद दूर  हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें