फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

Wed, 28 Dec 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस का 132वां स्थापना दिवस मोहल्ला गंज चौराहा स्थित कार्यालय पर मनाया गया। इस दौरान  मिष्ठान वितरण के साथ मोमबत्ती जलाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष गुलाम जिलानी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सचिव शफात खान राजू, हाजी नसीर अहमद ने कहा कि पार्टी का 132 वां स्थापना दिवस हम सभी के लिए गौरवान्वित करने वाला है। कांग्रेस पार्टी ने देश को आजाद कराने में महती भूमिका निभाई। देश में विकास कार्य कांग्रेस की देन है। रामनिवास यादव और राजनाथ सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी ही भारतीय राजनीतिक जीवन की लाइफ लाइन है। चंद्रकांत यादव और संदीप तिवारी ने कहा कांग्रेस के शासन में हर तबका खुश रहा है। मोदी सरकार ने जनता के जीवन को नरक बना दिया। इस दौरान उमाकांत पचौरी, नुरुलहुदा लाला राइन, सतीशचंद्र अग्रवाल नेताजी, महेश पिप्पल, संजय चतुर्वेदी, सुघर सिंह लोधी, रमेश मेवाती, कुसुम सिंह, माया गुप्ता, प्रदीप शर्मा, अशोक दिवाकर, जावेद उमर, अजय शर्मा, एसएम सुबूर अली, केके जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें