फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका मोदी सरकार का पुतला, नारेबाजी

Mon, 04 Apr 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने भाजपा का पुतला दहन किया
विज्ञापन
जनता द्वारा चुनी गई कांग्रेस की राज्य सरकारों को गिराने के विरोध में कांग्रेसियों ने सोमवार को सदर बाजार से नाले की पुलिया तक जुलूस निकाला। इसके बाद इमामबाड़ा चौराहे पर मोदी सरकार का पुतला दहनकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन

उप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निर्मल खत्री के आह्वान पर जिला और शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस शासित सरकाराें को असंवैधानिक तरीके से गिराने के विरोध में सदर बाजार से नाले की पुलिया तक जुलूस निकाला गया। जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताया। उन्होंने कहा कि हर ओर सत्तादल के नेता हावी है और लूट मची है। महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी ने कहा कि जनता द्वारा चुनी गई कांग्रेस सरकारों को मोदी सरकार द्वारा गिराया जाना संविधान विरोधी कार्य है। प्रदेश सचिव शफात खान राजू, प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल है। केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस शासित सरकारों को गिराने का कार्य किया जा रहा है। इसका जवाब जनता लोकसभा और विधानसभा चुनावों में देगी। हाजी नसीर अहमद, लाला राइन ने कहा कि कांग्रेस सरकारों को गिराना जनता का अपमान है। संदीप तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार वायदे के विपरीत कार्य कर रही है। इस दौरान हाजी सईद पटेल, अशोक दिवाकर, चांद कुरैशी, सुबूर अली, आमिर अली, इमरान कुरैशी, संजय श्रोतिय, अतुल पोरवाल, राजेश शर्मा, सौरभ पोरवाल, कन्हैया तिवारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें