फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का फैसले का कांग्रेसियों ने किया विरोध,पुतला फूंका 

Wed, 09 Nov 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
पुतला दहन करते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले के विरोध में कांग्रेसी देररात्रि सड़कों पर उतरे। कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग के नेतृत्व में पीएम का पुतला नाले की पुलिया पर फूंका। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को काला धन वापस ला नहीं पाए। पांच सौ एवं एक हजार के नोट बंद करके देश की जनता को परेशान करने का काम किया है। 
विज्ञापन

पांच सौ एवं एक हजार का नोट बंद किए जाने की खबर को सुनकर कांग्रेस नेता देर शाम सक्रिय हो गए। पीएम के फैसले के विरोध में नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। साफ कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में आपातकाल जैसे हालात पैदा कर दिए हैं।
प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि जनके घरों में दस एवं 11नवंबर को शादियां हैं तो वह आखिर विवाह कैसे कर पाएंगे। जिनके घरों में पांच सौ व एक हजार के नोट हैं आखिर वह बुधवार को बाजार से सामान की खरीददारी कैसे करेंगे। साजिद बेग ने कहा कि भाजपा देश की जनता को परेशान करने का काम कर रही है। यूथ कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी सौरभ पोरवाल ने कहा कि पीएम ने जनता के साथ धोखा किया है। विदेश से काला धन ला नहीं पाए।कांग्रेस सेवादल के नुरुलहुदा लाला राइन ने कहा कांग्रेस इस फैसले का पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा देश की जनका को कुछ तो समय देना चाहिए इसके बाद बंदी का आदेश देना चाहिए। पुतला फूंकने वालों में नसीर अहमद,जावेद उमर, भूरा फारुकी के साथ ही क्षेत्र की जनता शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें