फीरोजाबाद। विधान सभा चुनाव की आहट के बाद कांग्रेसियों ने सक्रियता बढ़ा दी है। जिला कांग्रेस कमेटी ने संपर्क महाअभियान के तहत ब्लाक जसराना की न्याय पंचायत कुशियारी के ग्राम कौरारा बुजुर्ग में चौपाल का आयोजन किया। ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुआवजे के नाम पर किसानों से छलावा किया। केंद्र सरकार महज झूठे और लुभावने वादे कर रही है। कौरारा बुजुर्ग के ग्रामीणों बताया कि उनकी ओलावृष्टि व बरसात में बर्बाद फसल का मुआवजा या चेक अभी तक नहीं मिला है। कांग्रेसियों ने कहा कि चौपाल के बाद प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर समाधान कराएंगे। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी सईद पटेल ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर कांग्रेस किसानों के साथ है। विवेक तिवारी कन्हैया ने कहा कि कांग्रेस के महाअभियान में किसानों व ग्रामीणोें की काफी समस्याएं सामने आ रही हैं। अध्यक्षता ठा. अनामी सिंह प्रधान ने की। चौपाल में प्रदीप सिंह, नरवेंद्र सिंह, आनंद पाल सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रेमप्रकाश, बबलू चौहान, शिव प्रकाश वर्मा, रामनरेश, इंद्रपाल, अनिल, बच्चन लाल, कृपाल सिंह चौहान, रवि कुमार, रवीश कुमार, अनिल कुमार, महीपाल सिंह आदि थे। इसके बाद जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने ग्रामीणों के साथ जसराना एसडीएम अमित सिंह से जाकर मुलाकात की। उन्होंने एसडीएम को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।