फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मार्च निकालकर की भाजपा को हटाने की मांग

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! भाजपा गद्दी छोड़ो आंदोलन के तहत शिकोहाबाद में रैली निकालते कांग्रेस पदाधिकारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के तहत खैरगढ़ में महंगाई एवं भ्रष्टाचार के विरोध में रैली निकाली गई। प्रभारी मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार को गरीबों की चिंता नहीं है वह पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है।
विज्ञापन

खैरगढ़ में विद्यादेवी सदन एवं जसराना में तहसील मुख्यालय से भाजपा गद्दी छोड़ा मार्च का आयोजन किया। सदर बाजार, होली गेट, सब्जी मंडी से बाईपास रोड होकर विद्या देवी सदन पर समाप्त हुआ। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव धर्म सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि महंगाई एवं भ्रष्टाचार के कारण आम जनता परेशान है लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में पेट्रोल, डीजल के साथ रसोई गैस की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि आमजन परेशान हो गया है। जनता की रसोई का बजट खराब हो गया। खाद्य तेलों के साथ रिफाइंड सहित अन्य सामग्री की बढ़ती कीमतें गरीबों के बजट को बिगाड़ रही है। किसानों के खिलाफ कृषि बिल लाकर परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस गरीब जनता के दुख दर्द में साथ खड़ी है।
कार्यक्रम में वीरेंद्र जैन, लोकेंद्र चौहान, जाहर सिंह, उदयवीर सिंह,राजवीर सिंह,नरसी कश्यप, विपिन गुप्ता, विपिन धारिा,सतीश चंद्र, चेतराम कुशवाह शामिल रहे। सिरसागंज में कांग्रेसजनों ने मार्च निकाला। इस दौरान सत्यप्रकाश शर्मा, मुन्नेश मिश्रा, दीपक राजपूत,राजपाल बघेल, प्यारेलाल बघेल, भगवान सिंह बघेल, मनोज भटेले, योगेश बघेल,देशराज बघेल,कायम सिंह बघेल सहित काफी लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें