फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कांग्रेस ने किया विकास भवन का घेराव

Tue, 17 Mar 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में विकास भवन पर प्रदर्शन करते हुए। स्रोत स्वंय - फोटो : कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में विकास भवन पर प्रदर्शन करते हुए। स्रोत स्वंय
विज्ञापन
फिरोजाबाद। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के बकाए भुगतान को लेकर मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम निवास यादव एवं महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू ने कार्यकर्ताओं के साथ विकास भवन के बाहर प्रदर्शन किया गया। कहा कि मनरेगा श्रमिकों एवं संविदा कर्मचारियों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा, भाजपा सरकार मनरेगा श्रमिकों के साथ संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है। सरकार विरोधी नारे लगाए। शफात खान राजू ने कहा कि श्रमिकों को सात-सात माह से भुगतान नहीं मिला है। दो वक्त की रोटी की भी समस्या उत्पन्न हो गईं है। प्रदर्शन में राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, प्रदीप शर्मा, अजीत सिंह यादव, हाजी नसीर अहमद, पार्षद लाला राइन, शैलेंद्र शुक्ला, शांतिदास शंखवार, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें