फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हाईवे पर अंडरपास निर्माण सामग्री उतारने से लगा तीन किलोमीटर लंबा जाम

Tue, 17 Mar 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
शिकोहाबाद। शिकोहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर मंगलवार को शाम आरौंज की पुलिया के पास बन रहे अंडरपास के लिए निर्माण सामग्री उतारने के कारण नेशनल हाईवे पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन


अंडरपास निर्माण के लिए भारी मशीनरी और सामग्री लेकर आए वाहनों के कारण हाईवे का एक हिस्सा बाधित हो गया।वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शिकोहाबाद से फिरोजाबाद की ओर जाने वाला यातायात पूरी तरह थम गया। पुलिस मौके पर पहुंची। प्रतापपुर चौराहे की ओर से आने वाले वाहनों को रामलीला मैदान के पास से डायवर्ट कर दिया। हालांकि, संकरी गलियों और डायवर्जन वाले रास्तों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ने से लोग परेशान रहे। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि अंडरपास निर्माण की सामग्री उतारे जाने के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें