फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, प्रशासनिक वादे पूरे न होने पर डीएम को भेजा पत्र

Sat, 14 Nov 2026 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कांग्रेस के पदाधिकारी कैंडल मार्च निकालते हुए। संवाद - फोटो : कांग्रेस के पदाधिकारी कैंडल मार्च निकालते हुए। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद/खैरगढ़। थाना खैरगढ़ के एक गांव की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की वारदात के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस ने आक्रोश जताया। शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। पीड़ित परिवार से मुलाकात की गई और डीएम को पत्र भी लिया गया है।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष धर्म सिंह यादव एडवोकेट और कांग्रेस विधि विभाग के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने गांव जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया।
डीएम को एक पत्र भेजकर कहा है कि किशोरी की मौत के बाद जब शव गांव लाया गया था, तब प्रशासन ने एक सप्ताह के भीतर मुआवजा दिलाने, खेत का पट्टा, शस्त्र लाइसेंस और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद अंतिम संस्कार संपन्न हुआ था। लेकिन प्रशासनिक आश्वासन के बावजूद अब तक पीड़ित परिवार को कोई भी सहायता नहीं मिल पाई है। परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता, खेत का पट्टा और सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी कराई जाए।
विज्ञापन

दूसरी ओर जिला कांग्रेस कमेटी एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष खजांची दिवाकर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भी पीड़ित परिवार से गांव में मुलाकात की। इसके बाद खजांची दिवाकर एवं महानगर अध्यक्ष अनिल जाटव के नेतृत्व में सुभाष तिराहे से लेकर गांधी पार्क तक एक कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अनुसूचित जाति की प्रदेश महासचिव सुमन गौतम विशेष रूप से शामिल हुईं।
कैंडल मार्च के दौरान मृतका को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश महासचिव सुमन गौतम ने कहा कि इस जघन्य कृत्य को अंजाम देने वाले दरिंदों को चौराहे पर खड़ा करके फांसी की सजा दी जानी चाहिए, ताकि समाज में कड़ा संदेश जाए और भविष्य में कोई ऐसा अपराध करने का साहस न करे।
इस दौरान संतोष कुशवाह एडवोकेट, संतकुमार, अवधेश कुमार, सुशील कुमार बौद्ध बरोला, रजनी सिंह, शिवा, शैलेंद्र कुमार शर्मा एडवोकेट, विष्णु तेनगुरिया और राहुल यादव एडवोकेट समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें