फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन करने पर कांग्रेसजनों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में 29 जून को मुख्यालय पर हुए प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने कांग्रेस जिला एवं महानगर अध्यक्ष सहित नौ नामजद एवं सात-आठ अन्य के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन सहित कोविड महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में लगातार की जा रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस के प्रांतीय नेतृत्व की ओर से विरोध प्रदर्शन किए जाने का आह्वान किया था। इसके तहत जिले के कांग्रेसियों ने 29 जून को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया था। मुख्यालय पर प्रदर्शन के मामले में मटसेना पुलिस ने कांग्रेसियों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के साथ कोविड महामारी अधिनियम के तहत चौकी प्रभारी मुख्यालय अनिल कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इसकी जानकारी कांग्रेसियों को नहीं थी। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की तो पता चला कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने प्रदर्शन के मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, महानगर अध्यक्ष साजिद बेग,एआईसीसी सदस्य प्रकाश निधि गर्ग, जिला महामंत्री मनोज भटेलेे,नुरुल हुदा लाला राइन,चंद्रकांत यादव,वकार खालिक एवं सगीर कुरैशी सहित सात आठअन्य के खिलाफ धारा 188, 143, 269 एवं 270 तथा महामारी अधिनियम तीन के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी मटसेना राजेश कुमार का कहना है कि मुख्यालय पर कांग्रेस नेताओं के द्वारा प्रदर्शन किए जाने के मामले में मुकदमा चौकी प्रभारी की तहरीर पर दर्ज हुआ था। मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें