फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में चला सेवा सत्याग्रह

विज्ञापन
जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन तैयार कराते कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष साजिद बेग - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई को लेकर महारसोई का शुभारंभ महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने किया। इस दौरान महारसोई में बनाए गए खाने का वितरण गरीब तबके के लोगों को किया गया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में सेवा सत्याग्रह की शुरूआत की है। महाअभियान के तहत ‘सेवा की होगी विजय’, ‘हम सब में हैं लल्लू अजय’ आदि नारों के साथ पूरे प्रदेश में 25 लाख गरीबों को भोजन वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

एआईसीसी के सदस्य प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि महारसोई छह जून से 12 जून तक चलेगी। महानगर उपाध्यक्ष सौरव पोरवाल ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को सेवा के कारण ही प्रदेश सरकार ने जेल में डालने का काम किया है लेकिन कांग्रेस फर्जी मुकदमे लगाने के बावजूद गरीब मजदूरों की सेवा को जारी रखेगी। महानगर उपाध्यक्ष वकार अहमद के साथ पार्टी का सेवा अभियान निरंतर जारी रहेगा। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आजम इरफान, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी, शिवा सैनी, चमन राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें