फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टप्पेबाज महिला से ले गए नकदी और कुंडल

Tue, 14 Jul 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में कोटला रोड पर एक बुजुर्ग महिला टप्पेबाजों का शिकार हो गई। आरोपी महिला से कान के कुंडल और नकदी लेकर फरार हो गए। लेकिन पास ही में लगे सीसीटीवी कैमरों में आ गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दयाल नगर कोटला रोड निवासी पीड़ित मेघेंद्र कुमार ने आरोप लगाया मां गांव फरिहा से अपने घर ऑटो से आई। वह जैसे ही ऑटो से भोला डेयरी के पास उतरी तो वहीं पर पहले से मौजूद तीन लोगों ने मां से अस्पताल का पता पूछकर कहा कि बच्चा बीमार है। उसके बाद दूसरे व्यक्ति ने कहा कि आप पर बालाजी कृपा हो जाएगी आप अपना पर्स निकालकर उसमें अपने कुंडल उतार रख दो। फिर उसने मां से कहा कि मुझे दे दो। साथ ही कहा कि सीधे चार कदम जाओ पीछे मुड़कर मत देखना। जब मां ने पीछे मुड़कर देखा तो मां के 50 हजार रुपये व सोने के कुंडल लेकर चले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने डेयरी पर लगे कैमरों की जांच की तो दो लोगों के चेहरे दिख गए, लेकिन तीसरा पहचान में स्पष्ट नहीं दिखा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


पति व ससुरालीजन पर प्रताड़ित करने में प्राथमिकी दर्ज

फिरोजाबाद। मोहल्ला हिमांयूपुर डॉ. रामशंकर वाली गली की पीड़िता छवि ने आरोप लगाया उसकी शादी करीब आठ माह पहले नीरज निवासी जरार बाह जिला आगरा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति नीरज व ससुरालीजन प्रताड़ित करने लगे। 12 जुलाई को पति नीरज, सास मीरादेवी, ननद संगीता, जेठ धीरज उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की गई। उसने पिता प्रमोद को फोन कर जानकारी दी। वह पिता के साथ अपने मायका आ गई। आरोप लगाया 13 जुलाई को पिता के फोन पर पति ने गाली-गलौज कर अबकी बार बेटी को बचा ले गए हो, लेकिन अबकी बार जान से मार देंगे की धमकी दी। संवाद

दुकान से सोने के आभूषण गायब

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर में टप्पेबाजी में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गांव दौकेली थाना मटसैना के पीड़ित लवकुश ने आरोप लगाया उसकी सोने-चांदी की दुकान नींबू वाला बाग गली नंबर- चार पर स्थित है। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे एक व्यक्ति दुकान पर आकर चांदी का ओम मांगा। उसे चांदी का ओम दिखाया गया। इसी दौरान उसने छल कर सोने की तीन अंगूठी, एक नाक व कान के सोने के आभूषण चोरी कर ले गया। उसके जाने के कुछ समय बाद सामान चेक करने पर जानकारी हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें