फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिला ने की आत्महत्या, बड़े भाई ने छोटे भाई के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

Tue, 14 Jul 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नसीरपुर क्षेत्र के गांव बाकलपुर निवासी विजय कुमार मुंबई में मिठाई की दुकान पर काम करता है। उसकी पत्नी प्रियंका गांव बाकलपुर में ससुरालीजन के साथ रहती है। आरोप है कि पीड़ित का छोटा भाई वीनिश शराब पीने का आदी है। वह शराब पीने के लिए आए दिन मां रामरति से पैसे मांगता था। पैसे न मिलने पर परिजन को परेशान करता था। आरोप है कि छोटे भाई की हरकतों से तंग आकर रामरति ने गत 13 जुलाई को आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी पीड़ित की पत्नी ने उसे फोन पर दी। पीड़ित जब गांव पहुंचा, तो आरोपी वीनिश ने शव का अंतिम संस्कार घटना वाले दिन ही कर दिया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें