फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: समाधान दिवस में पेयजल किल्लत की शिकायतें ज्यादा

Wed, 18 Jun 2025 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम के जीवाराम हॉल में मंगलवार को जन शिकायतों की सुनवाई हुई। संभव समाधान दिवस में ज्यादातर शिकायतें पेयजल संबंधी दिक्कताें से जुड़ीं थीं।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद एवं रामनयन ने मंगलवार को संयुक्त रूप से जन शिकायतों की सुनवाई की। निगम के जीवाराम हॉल में आयोजित समाधान दिवस के दौरान पार्षदों व जन सामान्य द्वारा कुल 20 शिकायतें दर्ज कराईं गईं।इनमें ज्यादातर शिकायतें पेयजल समस्या से जुड़ी हैं। अन्य शिकायतें प्रकाश व्यवस्था एवं निर्माण कार्य से जुड़ी हैं। इस दौरान कर निर्धारण अधिकारी नीरज कुमार पटेल भी मौजूद रहे।

जन्म-मृत्यु पंजीयन से लिपिक हटाया
पार्षदों की शिकायत के आधार पर नगर आयुक्त ने बुधवार को जन्म एवं मृत्यु पंजीयन विभाग में तैनात लिपिक कृष्ण कुमार को हटा दिया। कृष्ण कुमार को सहायक आयुक्त कार्यालय में लिपिक पद पर स्थानांतरित किया है। अजय मिश्रा को जन्म एवं मृत्यु पंजीयन विभाग में तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें