फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मकान का जीर्णोद्धार रुकवाने की डीएम से की शिकायत

Thu, 10 Apr 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। आवंटित भूमि पर पुराने मकान का तहसील प्रशासन ने जीर्णोद्धार रुकवा दिया। इसकी शिकायत मकान स्वामी ने डीएम से की है। तहसील प्रशासन ने भूमि को सार्वजनिक भूमि बताया है।
विज्ञापन

थाना पचोखरा के गांव इमलिया निवासी संतोष उपाध्याय ने डीएम से बताया कि गाटा संख्या 835, 836, 837 का आवंटन रामचरन, संतोष कुमार के पक्ष में हुआ था। इस भूमि पर एक वाद हाईकोर्ट में चला। 9 मार्च 2007 को हाईकोर्ट ने 771.7 स्क्वायर यार्ड का 77170 रुपया ग्राम निधि में जमा करने का आदेश दिया था। उन्होंने वह जमा करा दिया। निर्माण पुराना होने के कारण वह जीर्णोद्धार करा रहे हैं। इसे लेखपाल प्रबल प्रताप ने रुकवा दिया है।
एसडीएम अनुराधा सिंह का कहना है कि यह धारा 77 की जमीन है, जो वास्तविकता में मेले की है। गलती से पूर्व में करीब 18 लोगों को आवंटित हो गई थी। इसे डीएम कार्यालय से निरस्त कर दिया गया था। इसमें संतोष कुमार का नाम टाइप होने से छूट गया था। सार्वजनिक भूमि को किसी के नाम नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें