फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: लोन जमा के बाद भी तहसील से नहीं हटा नीलामी आदेश

Thu, 10 Apr 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। लोन जमा होने के बाद भी तहसील अभिलेखों में एक वृद्ध की भूमि से नीलाम शब्द नहीं हटा है। पीड़ित तहसील में अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। समस्या का समाधान न होने पर बीमार वृद्ध ने मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी 85 वर्षीय राजवीर सिंह ने गाटा संख्या 114 का बैनामा छह सितंबर 2016 में कृष्णमुरारी निवासी अधैत थाना पचोखरा से कराया था। कृष्णमुरारी के नाम से पीएनबी टूंडला में लोन था, जिसे पूरा जमा करा दिया गया है। रुपये जमा करने के बाद बैंक से मुक्ति प्रमाण पत्र भी प्राप्त हो गया है। उक्त खाते पर चढ़ा नीलामी का आदेश अभी तक नहीं हट सका है।
वृद्ध का आरोप है कि तहसील में शिकायत करने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। एसडीएम अनुराधा सिंह का कहना है कि वृद्ध हमारे पास आए थे। हमने नीलामी हटाने के आदेश भी दिए हैं। अभी तक खाते से नीलामी शब्द क्यों नहीं हटा है, इसकी वे जांच कराएंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें