फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महेश नवमी पर प्रतियोगिताएं आयोजित, बुजुर्गों का सम्मान

विज्ञापन
फिरोजाबाद क्लब में सामूहिक नृत्य में शामिल महेश्वरी समाज की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। माहेश्वरी समाज की ओर से महेश नवमी के मौके पर बाईपास रोड स्थित गोपाल आश्रम प्रांगण में रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान भगवान भोलेनाथ के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा। फिरोजाबाद क्लब प्रांगण में विभिन्न नृत्य प्रतियोगिता के साथ गायन एवं गेम का आयोजन किया गया। समाज के बुजुर्गों को सम्मानित किया गया।
माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी के मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद माहेश्वरी के निर्देशन में गोपाल आश्रम प्रांगण में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक किए जाने के दौरान मंदिर प्रांगण भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान प्रसाद का वितरण किया गया। शाम को पांच बजे से बाईपास रोड स्थित फिरोजाबाद क्लब प्रांगण में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें बालिकाओं के द्वारा नृत्य की प्रस्तुति काफी सराहनीय रही। महिलाओं एवं बच्चों के मध्य विभिन्न प्रकार के गेम्स खेले गए। समाज के बुजुर्गों का सम्मान किया गया। इस दौरान डॉ. संजीव माहेश्वरी ने कहा कि समाज के बुजुर्गों का हम सभी सम्मान करके खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने इससे आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रामेंद्र राठी के साथ युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी ने युवाओं से समाज के कार्यक्रमों को बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। विनोद माहेश्वरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कपिल माहेश्वरी, डा. नागेंद्र माहेश्वरी, अनुभव माहेश्वरी, राम माहेश्वरी,रेनू माहेश्वरी, शोभा माहेश्वरी, मोनिका माहेश्वरी, रेखा माहेश्वरी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें