फिरोजाबाद। सामाजिक संस्था फ्रेंड्स प्रतिभा दर्पण के तत्वावधान में संस्था का सिल्वर जुबली समारोह पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस दौरान 25 वें यूपी टेलेंट अवार्ड्स 2020 और नार्थ इंडिया आइकॉन प्रतियोगिता के ग्रांड फिनाले का भी आयोजन किया गया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भी मनाई गई। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन और महापौर नूतन राठौर ने पुरस्कार दिया। इसमें प्रिंस ऑफयूपी मैनपुरी के आशय जैन चुने गए।
नॉर्थ इंडिया आइकॉन और 25वें यूपी टेलेंट अवार्ड 2020 की प्रिंसेस ऑफयूपी सौम्या शर्मा रहीं, आइकॉन ऑफयूपी स्वेता सिंह, गायन में आइकॉन ऑफयूपी श्रेया शर्मा चुनी गईं। नृत्य में आइकॉन ऑफ यूपी आराध्या अग्रवाल रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपक जैन आकर्षण, आशीष अग्रवाल, संस्था के अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, इवेंट मैनेजर डॉ. नम्रता निश्चल त्रिपाठी ने किया। मुख्य अतिथि महापौर नूतन राठौर ने फ्रेंड्स प्रतिभा दर्पण के 25 सालों से प्रतिभाओं को मंच दिए जाने के कदम की सराहना की।
सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्य विजय कुमार जैन, ज्योति जैन, रिआजुद्दीन, डा. ललित मोहन जादौन, पार्षद विमला सिंह, पुष्पेंद्र पाल सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन सनी यादव ने किया। संरक्षक मंडल के सदस्य अनुराग गुप्ता, देवी चरन अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल बल्लू, जय अग्रवाल, अरविंद कुमार पालीवाल, शोभित जैन, मनोज अग्रवाल, संजीव मित्तल, अंकित अग्रवाल रहे।