फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हंगामा, कानून मंत्री का पुतला फूंका

Sat, 07 Feb 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 खंडपीठ की मांग को लेकर आक्रोशित हुए अधिवक्ताओं ने शनिवार को हाइवे पर जमकर हंगामा किया। दीवानी कचहरी से जुलूस निकाल कर मुख्यालय के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया। हाईवे जाम करने के साथ ही कानून मंत्री का पुतला दहन किया। आंदोलन का नेतृत्व बार अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने किया।
विज्ञापन



पुतला दहन से पूर्व न्यायालय परिसर में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए खंडपीठ की स्थापना आगरा में किए जाने पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा यदि खंडपीठ की स्थापना आगरा में होती है तो वादकारियों को यहां आर्थिक लाभ होगा वहीं समय की बचत। मुकदमा में वह आराम से पैरवी भी कर लेंगे। केंद्र सरकार इस ओर कतई ध्यान नहीं दे रही है। जब तक केंद्र सरकार आगरा में खंडपीठ की घोषणा नहीं करती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके साथ ही अधिवक्ता जुलूस के रुप में हाइवे पर पहुंच गए।

हाईवे पर दोनों तरफ से वाहनों को रोक दिया। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। साथ ही केंद्रीय कानून मंत्री का पुतला दहन किया। पुतला दहन के साथ काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था। इस मौके पर सर्वेश यादव, अजय यादव, नूर मोहम्मद, राकेश यादव, प्रभात नगीना, जोगेंद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें