फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर पुलिस कर्मियों ने किया हंगामा

Sat, 21 Feb 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीकर पुलिस लाइन में हंगामा करना दो सिपाहियों को महंगा पड़ गया। एसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ मटसेना थाने में मामला दर्ज करा दिया।
विज्ञापन



सिपाही प्रमोद कुमार और खिलौना सिंह ने शुक्रवार पुलिस लाइन में शराब पीकर हंगामा करना शुुरू कर दिया था। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं थे। जानकारी एसपी पीयूष श्रीवास्तव को हुई तो वह पहुंच गए। उन्होंने दोनों सिपाहियों थाना मटसेना भेज दिया। यहां उनके खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 29 के तहत आरआई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष मटसेना ने बताया कि दोनों सिपाहियों का मेडिकल कराने के साथ  ही न्यायालय में पेश किया गया, यहां से उनको जमानत मिलने पर छोड़ दिया गया। एसपी का कहना है कि दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें