फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर आया हत्यारोपी हथकड़ी काटकर फरार

Tue, 19 May 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर पुलिस द्वारा पेशी पर लाया गया हत्यारोपी फीरोजाबाद स्टेशन पर पुलिस कस्टडी से हथकड़ी काटकर फरार हो गया। हत्यारोपी के फरार होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस को देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। उधर जीआरपी ने फरार बंदी और सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कसबा पाढ़म में स्वर्णकार की लूट के दौरान की गई हत्या के मामले में सोनू यादव पुत्र अशोक यादव निवासी इदंरगढ़ थाना सिरसागंज वांछित चल रहा था। कुछ समय पूर्व इसे कानपुर नगर पुलिस ने लूट के मामले में गिरफ्तार किया था। तब से वह कानपुर नगर कारागार में बंद था। मंगलवार को फीरोजाबाद न्यायालय में तारीख होने के कारण सोमवार शाम को कानपुर नगर पुलिस लाइन में तैनात हैड कांस्टेबिल केशवदास, सिपाही कश्मीर सिंह और उपदेश सिंह सोनू यादव को लेकर फर्रुखा एक्सप्रेस से आए थे। सुबह करीब चार बजे फीरोजाबाद स्टेशन पर वह आराम करने लगे। इस बीच मौका पाकर सोनू ने हाथकड़ी काट दी और फरार हो गया। इससे सिपाहियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने जानकारी जीआरपी को दी। आलाधिकारियों को मामले से अवगत कराया तो उन्होंने पूरे जिले में अलर्ट कर सोनू की तलाश के आदेश दिए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। कार्यवाहक जीआरपी थानाध्यक्ष रुपेश कुमार का कहना है कि सिपाही और फरार बंदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बंदी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें