अधिष्ठापन समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
भारत विकास परिषद द्वारा 14 वां अधिष्ठान समारोह ग्रीनपार्क में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केशव गुप्ता, विशिष्ट अतिथि परिषद के उम.क्षेत्र के रीजनल सेक्रेटरी संजीव जैन एवं परिषद के कोषाध्यक्ष विशाल अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों अध्यक्ष मनोज शर्मा, सचिव संजीव अग्रवाल बाबी एवं कोषाध्यक्ष आरसी गुप्ता को शपथ ग्रहण कराई गई। इसके साथ ही परिषद की नवीन सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों देवेंद्र सिंह धाकरे, नवीन अग्रवाल, सुधीर कुमार, पवन उपाध्याय, हेमंत स्वामी, देवेंद्र फंडा, डा. जतिन आहूजा, अशोक सक्सेना ने भी शपथ ग्रहण की। सभी को परिषद के मूलभूत सिद्धांतों एवं मर्यादा से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में निवर्तमान कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार बबले ने परिषद का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। परिषद द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी भी दी गई। बताया कि शाखा संरक्षक डा. अजय आहूजा व फीरोजाबाद के संजीव जैन द्वारा परिषद को दिए एक-एक आक्सीजन गैस सिलेंडर का संचालन समाज हित में परिषद सदस्य दीपांकर अग्रवाल द्वारा पिछले पांच वर्षों से किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन राजीव त्रिवेदी ने किया। सदस्यों में संजय अग्रवाल, शिव कुमार गुप्ता, शोभित अग्रवाल, सचिन सिंघल, राजकुमार अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, श्यामसुंदर खंडेलवाल थे।