फिरोजाबाद। बैंदी और पचवान के समीप नए बाईपास मार्ग पर अवैध प्लॉटिंग करने वाले विकास प्राधिकरण के रडार पर हैं। इनकों चिह्नित करने का काम तेज हो गया है। सोमवार को विकास प्राधिकरण अफसरों ने क्षेत्र का दौरा किया।
फिरोजाबाद विकास प्राधिकरण क्षेत्रांर्गत नए बाईपास से सटे उसायनी, दौलतपुर, पचवान और बैंदी क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग की बाढ़ आ गई है। बगैर अनुमति आवासीय व रियायशी उद्देश्य से कृषि भूमि पर प्लाटिंग की जा रही है। लगातार शिकायत के बाद विकास प्राधिकरण ने नजरें गड़ा दी हैं। सूत्रों के अनुसार अवैध रूप से प्लाटिंग कर रहे कॉलोनाइजरों पर शिकंजा कसने के लिए चिह्नित किया जा रहा है। इसके बाद ध्वस्तीकरण व जुर्माने की कार्रवाई होगी। सोमवार को विकास प्राधिकरण के अफसरों ने क्षेत्र का दौरा भी किया। विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ऋषिराज के मुताबिक बगैर मानचित्र स्वीकृति के अवैध प्लाटिंग व कॉलोनी तैयार कराने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।