हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में सफलता परचम लहराने वाले प्रतिभाशली छात्र छात्राओं को अमर उजाला और मंगलायतन यूनिवर्सिटी सम्मानित करेगा। सैकड़ोंछात्र छात्राओं ने इसके लिए आवेदन फार्म भरकर पंजीकरण कराया। साथ ही अमर उजाला के प्रयास के सराहना छात्र छात्राओं के साथ अभिवावकों ने भी की।
सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए मेधावियों में अपार उत्साह है। शनिवार को आवेदन फार्म जमा करने के लिए भारी संख्या में छात्र छात्राएं अमर उजाला कार्यालय पर पहुंचे। आवेदन जमा करने के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। सम्मान के साथ साथ मंगलायतन यूनिवर्सिटी छात्र-छात्राओं की कैरियर काउंसलिंग कराने का मौका देगा। वहीं, स्कालरशिप भी प्रदान की जाएगी। मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन 30 जून को पालीवाल ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इस समारोह में यूपी बोर्ड, आईसीएससी और सीबीएससी बोर्ड के वर्ष 2015 में उत्तीर्ण 10वीं और 12वीं के मेधावी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया जाएगा। यूपी बोर्ड में 65 प्रतिशत और आईसीएससी बोर्ड में 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी शामिल होंगे। सम्मान समारोह के लिए चयनित छात्र छात्राओं को अमर उजाला सूचित करेगा।