मेरठ जिले का रहने वाला है आरोपी
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि हत्यारोपी तरुण गोयल मेरठ जिले सदर बाजार थाना क्षेत्र के मकान संख्या 195 बंगला एरिया का रहने वाला है। वर्तमान में थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला लोहिया नगर गली नंबर दो में परिवार के साथ रहता है। ससुरालीजनों की साझेदारी में फिरोजाबाद में सेनेटरी का कारोबार कर रहा था।
सट्टे ने बना दिया था लाखों का कर्जदार
पीड़ित परिजन की माने तो तरुण की जब शादी की गई थी, तब वह काफी पैसे वाला होने के साथ ही उसका सेनेटरी का काफी अच्छा कारोबारी भी था। ऑनलाइन सट्टे के कारण उस पर करीब 60 से 70 लाख का कर्ज हो गया था। लॉकडाउन के दौरान वह मेरठ छोड़कर फिरोजाबाद आकर रहने लगा था। तरुण को उम्मीद थी कि कमला देवी के पास करीब सात से आठ लाख रुपया नकद है। इस कारण उसने हत्या की।