फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चुनाव आयोग से शिकायत के बाद सीओ जसराना भी हटाए गए, इनको मिली नई तैनाती

Tue, 28 May 2024 11:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

चुनाव आयोग ने फिरोजाबाद के एडीएम अभिषेक सिंह के बाद सीओ जसराना को भी पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर मेरठ एंटी नारकोटिक्स में तैनात सीओ को भेजा गया है। 
 
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में एक राजनीतिक दल द्वारा 7 मई को हुए चुनाव के दौरान अधिकारियों की एक पक्षीय कार्रवाई की शिकायत चुनाव आयोग से की गईं। आयोग ने एक दिन पूर्व एडीएम का तबादला कर दिया था। सोमवार को सीओ जसराना का भी तबादला कर दिया है। आयोग ने मेरठ एंटी नारकोटिक्स विभाग में तैनात सीओ को फिरोजाबाद भेजा है। सीओ को कार्यमुक्त करने का अभी अधिकारियों को आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद में 7 मई को हुए चुनाव के दौरान गड़बड़ी और अभद्रता के अलावा अन्य प्रकरण की शिकायतें एक राजनीतिक दल के पदाधिकारियों ने चुनाव आयोग से की थी। रविवार को एडीएम अभिषेक कुमार सिंह को जिले से तबादला कर लखनऊ मुख्यालय से अटैच कर दिया था। वहीं सोमवार को सीओ जसराना श्यामजीत सिंह का भी तबादला कर दिया गया है। सीओ जसराना के स्थान पर मेरठ एंटी नारकोटिक्स विभाग में तैनात राजेश कुमार तृतीय को फिरोजाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन


एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि सीओ जसराना को कार्यमुक्त करने का अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश मिलते ही उन्हें कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें