फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: शिक्षक के सूने घर में ताला तोड़कर घुसे चोर, नगद व गहने सहित लाखों की चोरी

Tue, 28 May 2024 11:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

बेवर में चोरों ने शिक्षक के सूने घर को निशाना बनाया। घर के ताले तोड़कर चोरों ने  लाखों के गहने और नगदी सहित कीमती सामान चुरा लिया। घटना की जानकारी सुबह हो सकी, जब पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे हुए देखे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
शिक्षक के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर में बीती रात चोरों ने परिषदीय शिक्षक के बंद मकान को अपना निशाना बनाया। देर रात चोरों ने मुख्य दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह पड़ोसियों के जागने पर घटना की जानकारी हुई। जानकारी होने पर पहुंचे शिक्षक ने मामले की सूचना पुलिस को दी।  पुलिस तहरीर लेकर जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


इटावा रोड निवासी शिक्षक देवेंद्र सिंह यादव पुत्र धर्मवीर सिंह यादव अपने गांव अछईपुर पर गए हुए थे। शिक्षक की पत्नी मायके गई हुई थी। रात में चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर कमरे में रखी अलमारी व अन्य चीजों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोर अलमारी से सोने का हार, चेन, छह अंगूठी और पेंडल सहित 12 हजार की नकदी चोरी कर ले गए।

शिक्षक की सूचना पर सुबह पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शिक्षक ने पुलिस को बताया कि चोर लगभग छह लाख से अधिक के आभूषण व नकदी चोरी ले गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें