फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ग्राम पंचायतों को मिलेगा मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच ग्राम पंचायतों को मिलेगा मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार
विज्ञापन

शिकोहाबाद की ग्राम पंचायत ऊबटी का चयन प्रथम पुरस्कार के लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए जिले की पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इनके प्रधानों को प्रदेश स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह के माध्यम से शीघ्र ही पुरस्कार की राशि प्रदान की जाएगी। योजना के तहत शिकोहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत ऊबटी का चयन प्रथम पुरस्कार के लिए हुआ है।
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए जिला प्रशासन की ओर से जिले की सात ग्राम पंचायतों का चयन करके शासन को भेजा था। शासन की ओर से विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के समाप्त होने के बाद पांच ग्राम पंचायतों को पुरस्कार दिए जाने की हरी झंडी प्रदान कर दी है। पंचायतीराज विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, शिकोहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत ऊबटी को प्रथम, मदनपुर ब्लॉक की सलेमपुर कर्खा को द्वितीय, जसराना ब्लॉक की नबादा ग्राम पंचायत को तृतीय, इसी ब्लॉक की बिठवारा ग्राम पंचायत को चतुर्थ और मदनपुर ब्लॉक की आटेपुर ग्राम पंचायत को पंचम व सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। पंचायतीराज विभाग के जिला प्रोजेक्ट प्रबंधक गौरव यादव ने बताया कि प्रथम से पंचम स्थान तक चयनित ग्राम पंचायतों को विकास कार्य कराने के लिए क्रमश: दस लाख, आठ, सात, पांच और चार लाख रुपये मिलते हैं। इस बार कितना पुरस्कार मिलेगा यह शासन की ओर से तय किया जाएगा।
विज्ञापन

------पुरस्कार के लिए चयनित होने पर बोले प्रधान-------
बोले प्रधान
-ग्राम पंचायत में 26 लाख से अधिक लागत से पंचायतघर का निर्माण कराने के साथ युवाओं के लिए खेल का स्टेडियम बनवाया है। अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराने के साथ जिला पंचायत की मदद से बारात घर की स्थापना कराई है। उन्होंने गांव का पुरस्कार के लिए चयन होने पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

- रूपश्री ग्राम प्रधान ऊबटी शिकोहाबाद।
ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम किया है। ग्राम पंचायत में पंचायतघर की स्थापना किए जाने के साथ मनरेगा पार्क बनाया। अंत्येष्टि स्थल को बनाने का काम किया है। गांव में नाली खड़ंजा एवं सीसी कार्य को कराया है। अब मेरा प्रयास होगा कि गांव का बेहतर विकास कार्य कराऊं।
- नरेंद्र कुमार प्रधान सलेमपुर कर्खा मदनपुर फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें