फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दोपहर बाद छाए बादल, गांवों में हुई बारिश

Sun, 23 Jun 2024 01:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर बाद छाए बादल, गांवों में हुई बारिश
विज्ञापन

टूंडला। शनिवार तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच दोपहर बाद से आसमान में बादल छाए रहे। इससे पारे में गिरावट आ गई तथा मौसम सुहाना हो गया। वहीं देहात में बारिश होने पर किसानों के चेहरों पर मुस्कान आग गई। किसानों ने मानसून से पहले बारिश होने पर खुशी जताई है।
जून माह की भीषण गर्मी से हर कोई अकुलाया हुआ है। दिनभर आसमान से आग बरसती है, ऐसे में लोग विशेष काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। शनिवार दोपहर मौसम हर दिन की भांति था। दोपहर बाद मौसम अचानक बदलने लगा। आसमान में बादल छाने लगे। लोगों को आशा थी कि आसपास क्षेत्रों में बारिश हो चुकी है तो आज टूंडला क्षेत्र में बारिश अवश्य होगी। मगर ऐसा नहीं हुआ। मौसम जरूर सुहाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं देहात क्षेत्र हिरनगांव, लतुर्रा, अकबरपुर, खेमकरनपुर, दारापुर, आदि क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। बारिश होने से किसानों ने खुशी का इजहार किया है। किसान सतीश उपाध्याय, प्रवेश पचौरी, प्रदीप कुमार, चंदन सिंह, रोहित का कहना है कि इस बारिश स मक्का, बाजरा, तिलहन आदि को लाभ मिलेगा। इसके साथ पशुओं के लिए हरा चारा कर दिया जाएगा। यह बारिश किसानों के लिए अच्छा लाभ देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें