8406 लाभार्थियों के लिये स्वरोजगार स्थापना का रास्ता साफ
मेगा क्रेडिट कैंप के जरिए 104 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र व ऋण राशि का हुआ हस्तांतरण
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मेगा क्रेडिट कैंप के जरिए 8406 पात्रों व लाभार्थियों को शासकीय योजना के जरिए करीब एक अरब, चार करोड़ राशि की स्वीकृति देकर ऋण हस्तांतरित किया।
जिला की औद्योगिक व व्यापारिक गतिविधियों को गति देने के लिए होटल मोनार्क में मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ विधायक शिकोहाबाद डॉ. मुकेश वर्मा ने किया। विशिष्ठ अतिथि सीडीओ चर्चित गौड़ ने योजनाओं के बारे में जानकारी। विशिष्ठ अतिथि मेयर नूतन राठौर ने पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से भी बैंक ऋण के जरिये अपने कारोबार को बढ़ाने की प्रेरणा दी। कैंप में योजनाओं के पात्र 8406 लाभार्थियों व अभ्यर्थियों को 104 करोड़ रुपये की ऋण राशि का हस्तांतरण एवं स्वीकृति प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। जिला अग्रणी बैंक के निर्मल टोपो, प्रदोष पुढींर ने कहा कि जिन पात्रों को स्वीकृति पत्र जारी हुए हैं। उन्हें कारोबार शुरू कराने के लिए 15 दिन मेंराशि का हस्तांतरित कर दी जाएगी। पीओ डूडा सुभाषवीर सिंह राजपूत, विनोद त्रिपाठी, सुुधीर जैन, संजय वार्ष्णेय, अनिल जैन के अलावा आरसेटी के योगेश शर्मा एवं विभिन्न बैंक शाखाओं एसबीआई, यूको, आईडीबीआई, यस बैंक, यूनियन बैंक एवं पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक, स्टाफ व अधिकारी मौजूद रहे।
इन योजना के जरिये हुआ ऋण वितरण-
मेेगा कैंप के दौरान पीएमजीईपी के तहत 2.66 करोड़,मुद्रा योजना के जरिये 5.26 करोड़, केवीआईसी के तहत 11 लाख, ओडीओपी 7.79 करोड़, मुख्यमंत्री स्वरोजगार के तहत 24 लाख, केसीसी के जरिए 49.66 करोड़ सहित पीएम स्वनिधि, एनआरएलएम, एमएसएमई आदि योजना के जरिए कुल 104 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र व ऋण राशि का हस्तांतरण हुुआ।