फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपे गए 98 हजार पांच सौ पौधों की रिपोर्ट नहीं दे पा रहा पंचायती राज विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विशेष पौधारोपण अभियान के तहत जुलाई माह में रोपे गए पौधों की जानकारी उपलब्ध कराने में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। वन विभाग की सख्ती के बाद पंचायती राज विभाग ने नौ ब्लॉक के खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी कर मृत और जीवित पौधों की रिपोर्ट देने को कहा है। पंचायती राज विभाग ने 98 हजार पांच सौ पौधे रोपे थे।
विज्ञापन

पांच जुलाई को आयोजित विशेष वृक्षारोपण अभियान के दौरान पंचायती राज विभाग ने 98 हजार 500 पौधे ब्लॉक और ग्राम पंचायतों की भूमि पर रोपे थे। क्षेत्रीय वनाधिकारी ने पंचायती राज विभाग से भी रोपे गए पौधों में मृत पौधों की संख्या एवं जीवित पौधों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए दो सितंबर को पत्र लिखा था। लेकिन यह रिपोर्ट पंचायती राज विभाग की ओर से अभी तक वन विभाग को नहीं सौंपी है। जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि रोपे गए पौधों की सूचना नहीं देने पर जिले के सभी नौ ब्लाकों के एडीओ पंचायत को बीडीओ के माध्यम से पत्र जारी भेजे गए हैं। सभी को तीन दिन में डाटा उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें