फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल व गेस्ट हाउस में क्वारंटीन स्वास्थ्य कर्मियों खुद की जेब करना होगा भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पूर्व में कोविड-19 वायरस संक्रमितों के उपचार में लगे चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों को अब खुद की जेब से होटल और गेस्ट हाउस का भुगतान करना होगा। होटल और गेस्ट हाउस में रह रहे चिकित्सकों, स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारियों को जिलाधिकारी की ओर से इस बारे में सचेत किया गया है।
विज्ञापन

कोविड-19 के प्रकोप की रोकथाम एवं संक्रमित लोगों के उपचार में लगे चिकित्सकों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्वारंटीन के लिए गेस्ट हाउस व होटलों में आवास व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं गईं थीं। व्यवस्था को अब शासन ने समाप्त कर दिया है। वर्तमान में निजी होटल और गेस्ट हाउस में क्वारंटीन में रह रहे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने सचेत किया है। जिलाधिकारी के अनुसार वर्तमान तिथि में होटल व गेस्ट हाउस में क्वारंटीन किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को पूर्व में अनुमन्य सुविधाओं का भुगतान शासकीय धनराशि से नहीं किया जाएगा। बल्कि उन्हें उक्त सभी खर्चों का भुगतान खुद के स्तर पर वहन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें