फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिलने पर नलकूप ऑपरेटरों ने जुलूस निकालकर मांगी भीख

विज्ञापन
नगर निगम के जलकल विभाग से एकत्रित होकर भीख मांगने निकलते ठेका पंप चालक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधि? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मानदेय की मांग को लेकर नलकूप ऑपरेटरों ने शुक्रवार को अर्धनग्न होकर जुलूस निकालकर नगर निगम पर प्रदर्शन किया। मानदेय की मांग करते हुए बाजार में भीख मांगी।
विज्ञापन

नलकूप ऑपरेटरों का संचालन करने वाली फर्म का भुगतान महापौर नूतन राठौर के आदेश पर फिलहाल रोक दिया गया है। इससे ठेका पंप चालकों को अगस्त माह का मानदेय अभी तक नहीं मिला है। नलकूप चालकों को आर्थिक स्थित का सामना करना पड़ रहा है। मानदेय को लेकर नलकूप आपरेटर पिछले माह से ही मांग करते आ रहे है। शुक्रवार को नलकूप चालक ठेका पंप चालक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जलकल विभाग में एकत्रित हुए। यहां से संगठन के अध्यक्ष पार्षद मुन्नेंद्र यादव के नेतृत्व में अर्धनग्न होकर जुलूस की शुरुआत की गई। नारेबाजी करते हुए नगर निगम पहुंचे। ठेका पंप चालकों ने मानदेय दिलाने को लेकर नारेबाजी के अलावा हाथ में कटोरा लेकर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों और ठेकेदारों से भीख मांगी। गांधी पार्क चौराहा से होते हुए जलकल विभाग में आकर जुलूस समाप्त हो गया। अध्यक्ष मुन्नेंद्र यादव ने कहा कि यदि नलकूप ऑपरेटरों को जल्द मानदेय नहीं मिला तो 28 सिंतबर से जलकल विभाग में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। गजेंद्र सिंह, रवि यादव, अकील अहमद, सत्य प्रकाश, शहनवाज अहमद, जितेंद्र कुमार, शिवम कुमार, रिंकू यादव, वीरेंद्र कुमर, राम कुमार, महेेेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें