फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरीगेट में पानी का संकट, पार्षद ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कश्मीरीगेट क्षेत्र में पानी के संकट को देखते हुए क्षेत्रीय पार्षद मोहम्मद इसरार ने शुक्रवार को नगर आयुक्त विजय कुमार से 15 दिन में समस्या के समाधान की मांग की है। समस्या का हल नहीं होने पर उन्होंने जनता के साथ सड़क पर उतर कर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में उन्होंने एक मांग पत्र भी सौंपा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में करीब 12 हजार की आबादी एक साल से पेयजल संकट का दंश झेल रही है। लोग दूर दराज से साइकिल और ठेलों पर बर्तन रखकर पानी लाने को अब भी विवश हैं। पार्षद का कहना है कि भप्पू वाली तथा काली मंदिर वाली गली, उमर मस्जिद वाली गली, हासमी मैरिज होम वाली गली के साथ अन्य गलियों में पाइपलाइन नहीं है। गली नंबर 14/3 में सौ मीटर लंबी पाइपलाइन डलनी थी, लेकिन कार्यदायी संस्था द्वारा मात्र 50 मीटर लंबी पाइपलाइन डालकर कार्य बंद कर दिया। नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले कोहिनूर रोड पर पाइपलाइन नहीं है। हासमी वाली गली, वैद्यजी वाली गली, गली नंबर 19/2, 19/7 गली नंबर 22 व 20/1 में पाइपलाइन डाली गई है। इसके बाद भी इन गलियों में पानी नहीं पहुंच पा रहा। वारसी वाली गली और कश्मीरीगेट क्षेत्र की कुछ लिंक गलियों में पानी पहुंच रहा है, लेकिन प्रेशर कम होने के कारण पूरे क्षेत्र में सप्लाई नहीं हो पा रही है। इसको लेकर जलकल और जल निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें