फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी गति से चल रहा सामुदायिक शौचालय व पंचायत घर निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सामुदायिक शौचालय निर्माण एवं पंचायत घर निर्माण के मामले में पंचायत सचिवों और ग्राम सभा द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। अधिकांश ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय व पंचायत घर निर्माण की धीमी प्रगति, कार्य नहीं शुरू होने अथवा भूमि चिह्नित नहीं करने की बात सामने आई। इस पर सीडीओ ने 17 सचिवों को डिफॉल्टर की श्रेणी में डाल दिया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन ने मंगलवार देर शाम को विकास भवन सामुदायिक शौचालय निर्माण एवं पंचायतघर निर्माण की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान 17 पंचायतों में शौचालय निर्माण शुरू न होने कर बात सामने आई। इस पर सीडीओ ने इन सभी को डिफाल्टर की श्रेणी में रखा है।
109 पंचायतों में सामुदायिक शौचालय निर्माण के स्थल चयन नहीं किए जाने पुष्टि हुई। सीडीओ ने इन सभी को कड़ी चेतावनी जारी की है। पंचायतघर निर्माण के मामले में भी पंचायत सचिवों द्वारा बरती जा रही लापरवाही पर सीडीओ ने कई पंचायत सचिवों को कड़ी फटकार लगाई। तीस सितंबर तक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें