मंगलवार शाम को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के सभी सदस्यों द्वारा अधीक्षण अभियंता
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मंगलवार शाम को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के सभी सदस्यों द्वारा अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर उपस्थित होकर मशाल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगे न पूरी न होने तक आंदोलन की चेतावनी दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजीनियर धर्मेंद्र राजपूत ने कहा कि यदि प्रबंधन हमारे न्याय संगत मांगों को नहीं मानता है तो नौ सितंबर को संपूर्ण उत्तर प्रदेश के सभी अवर अभियंता एवं प्रोन्नत अभियंता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। न्यायोचित मांगों को अतिशीघ्र माकर उनको धरातल पर लागू कर दें। अन्यथा की स्थिति में किसी भी होने वाली औद्योगिक अशांति के लिए प्रबंधन का दायित्व होगा।
इंजीनियर अहमद हुसैन ने कहा कि प्रबंधन अभी गहरी निंद्रा में सो रहा है। जब तक उत्तर प्रदेश के अवर अभियंता विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बाधित नहीं करेंगे। तब तक प्रबंधन की नींद टूटने वाली नहीं है। हम लोग अपने सम्मानित उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए अभी तक विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्य कर रहे हैं। परंतु यदि हमारी मांगों को नहीं माना जाता है तो नौ सितंबर से सभी अवर अभियंता विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर किसी प्रकार का कोई भी सहयोग नहीं करेंगे।
सचिव अनुज भारद्वाज ने कहा कि पांच सितंबर को लखनऊ में केंद्रीय कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। सभी सदस्य अपने अपने क्षेत्र में नियमानुसार ही कार्य करेंगे। इस दौरान रणवीर सिंह, अनिल कुमार, प्रवीण कुमार, राजवीर सिंह, योगेश वर्मा, अनिल कुमार शर्मा, राम यज्ञ, बबलू गौतम, सर्वेंद्र यादव, अशोक कुमार, अनिल कुमार, कयामुद्दीन, देवेंद्र बघेल, जितेंद्र कुमार, रंजीत सिंह, अवनीश राव आदि उपस्थित रहे।