फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस रोड बना ट्रांसपोर्ट नगर और वर्कशॉप

विज्ञापन
राजा का ताल चौराहे के पास सर्विस रोड पर खडे़ वाहनों की कतार - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान का असर हाईवे पर दिखाई नहीं दे रहा है। सर्विस रोड ट्रांसपोर्ट नगर के रुप में तब्दील हो गया है। हाईवे किनारे वाहनों की मरम्मत करने वालों ने अस्थाई वर्कशाप बना रखी हैं।
विज्ञापन

महावीर नगर गली नंबर दो के सामने और प्राइवेट ट्रामा सेंटर के ठीक सामने हाईवे का नजारा किसी वर्कशॉप से कम नहीं था। हाईवे पर वाहनों की मरम्मत का कार्य चल रहा था, तो सर्विस रोड पर अवैध रुप से पार्किंग बना ली गई थी।
सुहागनगर चौराहे से आगे हाईवे पर खड़ा ट्रैक्टर राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ था, तो स्कूली बस भी नगला भाऊ चौराहे पर खड़ी मिली। सीएल जैन डिग्री कॉलेज के पास सर्विस रोड पर कारों की मरम्मत का कार्य चल रहा था।
विज्ञापन

मीरा चौराहे से लेकर राजा का ताल तक दोनों ओर सर्विस रोड पर लोडिंग वाहन खड़े थे। कुछ वाहनों में माल भी लदा हुआ था, तो कुछ में माल लोड हो रहा था। ऐसा लगता है कि इस स्थान पर ही ट्रांसपोर्ट नगर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें