फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवे दिन भी बैनामे का कार्य ठप, लाखों रुपये की हानि

विज्ञापन
शिकोहाबाद में तीसरे दिन भी धरने पर बैठे अधिवक्ता। अमर उजाला - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन में अब जिले की अन्य तहसीलों का भी समर्थन मिल गया है। गुरुवार को शिकोहाबाद के अधिवक्ताओं के समर्थन में जिले की सभी तहसीलों में कार्य बहिष्कार किया गया। अधिवक्ताओं ने शासन से दोनों अधिकारियों की सेवाएं समाप्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

लंबे समय से एसडीएम व तहसीलदार के न्यायिक भ्रष्टाचार के विरुद्ध चले आ रहे बहिष्कार के आंदोलन की आग सभी तहसीलों में फैल चुकी है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष ब्रजेश चंद्र यादव ने कडे़ शब्दों में कहा कि जिलाधिकारी को इन दोनों अफसरों के विरुद्ध डीओ लेटर शासन को लिखना चाहिये।
शिवकुमार शर्मा, अशोक यादव, राहुल यादव, कपिल श्रीवास्तव, केपी सिंह, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, कृष्ण औतार यादव, अशवनी, धीरेंद्र, योगेंद्र यादव, अनिल शर्मा, संजीव यादव, प्रदीप, निश्चल श्रीवास्तव, पंकज बघेल, प्रेमकुमार, प्रशांत बघेल, रनवीर सिंह, वेदप्रकाश यादव, रामकिशोर राजपूत, रवींद्र राजपूत, सतीश यादव, धर्मवीर सिंह, सर्वेश यादव, अवनीश, जयकुमार, श्रीकृष्ण, रक्षपाल सिंह और सुखवीर सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें