फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गड्ढामुक्त होंगी शहर की सड़कें

Sat, 28 Sep 2024 01:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने की कवायद शुरू हो गई है। बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों व मुख्य गलियों को चिह्नित किया जा रहा है। नवागत नगर आयुक्त ऋषिराज ने प्राथमिकता के आधार पर सड़कों को चिह्नित करने एवं 15 दिन के भीतर दशा सुधार की हिदायत दी है। नगर आयुक्त के निर्देशों के बाद निगम के सहायक एवं अवर अभियंता ऊबड़-खाबड़ मार्ग एवं सड़कों को चिह्नित करने में जुटे हैं।बारिश के कारण शहर की सड़कें उखड़ गई हैं। सबसे ज्यादा गड्ढे शहर की व्यस्त सड़क दाऊदयाल कॉलेज के सामने सर्विस रोड, तिलकनगर मुख्य मार्ग, कोटला रोड, हनुमान रोड, रसूलपुर, नीबू वाला बाग, सुहागनगर, इंदिरा नगर कॉलोनी, सरजीवन नगर, नगला बरी आदि क्षेत्रों में हुए हैं। इन सड़कों पर रोजाना ई रिक्शा, टेल आदि पलटने के साथ स्कूटी आदि फिसलने की घटनाएं हो रही हैं। इन सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के लिए सदर विधायक मनीष असीजा ने भी शासन को पत्र लिखा था।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता नगर निगम मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जिन सड़कों पर गड्ढे हैं। उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। इसके बाद मरम्मत शुरू करा दी जाएगी। हालांकि वर्षों पुरानी कुछ सड़कों के नवीनीकरण की कार्ययोजना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें