फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ऑल इंडिया कोटे से मेडिकल कॉलेज में 13 छात्रों ने लिया प्रवेश

Sat, 28 Sep 2024 01:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वशासी मेडिकल काॅलेज में एमबीबीएस की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। ऑल इंडिया कोटे से कुल 13 छात्रों ने प्रवेश ले लिया है। इस कोटे में दो सीटों अभी भी खाली रह गई है। अब राज्य कोटे पर काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। मेडिकल कॉलेज में इस बार एमबीबीएस के छठवें बैच की पढ़ाई होगी। शुक्रवार को आधिकारिक वेबसाइट पर काउंसिलिंग का परिणाम जारी कर दिया गया। जिसमें पहले चरण में ऑल इंडिया कोटे से 13 छात्र प्रवेश के लिए चयनित हुए। अभी तक ऑल इंडिया कोटे में 13 छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दो सीटें खाली रह गईं। इसके बाद 3 अक्तूबर से राज्य कोटे की एमबीबीएस 85 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन



इसी महीने के अंतिम सप्ताह से चलेंगी कक्षाएं
द्वितीय चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद 3 से 8 अक्तूबर तक पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। 11 अक्तूबर को काउंसिलिंग का परिणाम जारी किया गया। 12 से 18 अक्तूबर तक कॉलेज में रिपोर्ट करने की निर्धारित तिथि है। तीसरे चरण के काउंसिलिंग में राज्य कोटे से सभी 85 सीटों पर छात्र आवंटित होने की संभावना है। पहले समेस्टर में तीन प्रमुख विषय एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री व फिजियोलॉजी की पढ़ाई होनी है।
विज्ञापन




-ऑल इंडिया कोटे में 13 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। जल्द ही प्रवेश प्रकिया पूरी कर कक्षाएं संचालित की जाएगी।
डाॅ. बलवीर सिंह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें