रामा पब्लिक स्कूल में पहुचकर जांच करते हुए नगर शिक्षाधिकारी। स्रोत: विभाग
- फोटो : रामा पब्लिक स्कूल में पहुचकर जांच करते हुए नगर शिक्षाधिकारी। स्रोत: विभाग
फिरोजाबाद। रामा पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन के छात्र की पिटाई के मामले में शिक्षा विभाग ने जांच शुरु कर दी है। शनिवार को नगर शिक्षाधिकारी उपेंद्र सिंह स्कूल पहुंचे और मामले की जांच की। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से घटना से संबंधित सीसीटीवी रिकॉर्डिंग मांगी, लेकिन स्कूल संचालक रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं करा सके।
मामला मोहल्ला सरजीवन नगर निवासी शैलेंद्र कुमार के 10 वर्षीय बेटे आर्यन से जुड़ा है। आर्यन रामा पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है। परिजनों का आरोप है कि 28 जुलाई को स्कूल में उसकी पिटाई की गई, जिससे उसकी पीठ पर चोट के निशान आ गए। छात्र ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। छात्र के पिता ने मामले की शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से करने के साथ थाना उत्तर में भी तहरीर दी थी। नगर शिक्षाधिकारी उपेंद्र सिंह ने स्कूल पहुंचकर बयान दर्ज किए। स्कूल संचालक से रिकार्डिंग मांगी तो उन्होंने इंकार कर दिया। रिपोर्ट बनाकर बीएसए को सौंप दी है। संवाद