फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील सभागार से एलईडी हुई चोरी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर की तहसील परिसर स्थित सभागार में लगी एलईडी टीवी चोरी हो गई। जानकारी होने पर तहसील प्रशासन में सनसनी फैल गई। दिनदहाड़े हुई एलईडी चोरी के मामले में एसडीएम के निर्देश पर थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। तहसील सभागार में एलईडी टीवी लगा हुआ था। जिसे पांच जनवरी को दिन में चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन

टीवी चोरी के मामले में एसडीएम ने सख्त रुख अपनाया और कर्मचारियों को मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा। । पुलिस ने तहरीर के आधार पर टीवी चोरी होने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहसील परिसर में सीसी टीवी कैमरे लगे होने के बाद भी कोई भी चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हुआ है।
इससे कयास लगाये जा रहे हैं कि चोरी होने में तहसील प्रशासन के ही किसी कर्मचारी की संलिप्तता हो सकती है। इस संबंध में एसडीएम देवेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया किसी तहसील के कर्मचारी की मिली भगत नजर आ रही है। चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें