फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी और सशक्त सरकार चुनेंगे, मतदान जरूर करेंगे

Tue, 31 Jan 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
मतदान की शपथ लेती छात्राएं।
विज्ञापन
विकास तब होगा जब अच्छा विधायक चुना जाएगा। अच्छी और सशक्त सरकार चुनी जाएगी। ये सब तभी संभव हो सकेगा, जब शिक्षित समाज जागरूक होकर मतदान करने के लिए जाएगा। इसलिए अमर उजाला की पहल पर गौरीशकंर इंटर कालेज में शिक्षकों को मतदान करने की शपथ प्रधानाचार्य दिनेश पचौरी की ओर से दिलाई गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने अभिभावकों को मतदान के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। इस दौरान सभी अच्छी ओर सशक्त सरकार चुनने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर शिक्षिका ज्योति कुशवाह ने कहा कि जहां जाओ, वहां जाम की स्थिति होती है। नगर में पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए। पार्क और खेल मैदान बने। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त उठाए जाएं। ढुलमुल रवैया वाले विधायक से विकास बाधित होता है। शिक्षिका पूजा ने कहा कि विकास करने की सोच रखने वाले प्रत्याशी को विधायक बनाएंगे। इनमें अतिक्रमण, जाम, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य शामिल हैं।  शिक्षक राजकुमार ने कहा कि विकास के लिए जागरूक व्यक्ति के हाथों में विधानसभा क्षेत्र की डोर होगी तभी विकास होगा। हर चुनाव में मुद्दे नहीं बदल रहे हैं। यह चिंताजनक है। मुद्दों का समाधान होना चाहिए। शिक्षक प्रदीप पाराशर ने कहा कि रोजगार, विकास, हास्पिटल, सड़क जैसी जरूरी सुविधाएं पूरी हों। विधायक की उपलब्धता हो, जिससे जनता मध्यस्तों के बजाय सीधे मिले।  
क्या कहते हैं प्रधानाचार्य
ऐसी सरकार चुनेंगे, जो नकल विहीन परीक्षाएं कराएं। शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर दे। बच्चों को निशुल्क सामान देने से कुछ नहीं होता, बल्कि सरकार को शिक्षा के लिए सुविधाएं मुहैया करानी चाहिए। इससे वह खुद इस लायक हो जाएं कि उसे निशुल्क योजना की जरूरत ही न पढे़।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश पचौरी प्रधानाचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें