फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भाषा और गणित से परखी जाएगी बच्चों की दक्षता

Thu, 13 Feb 2025 01:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक और दो के बच्चों की दक्षता का आकलन गणित और भाषा के सवालों से किया जाएगा। प्रति मिनट 45 शब्द पढ़ने व चार में तीन सवालों का सही जवाब देने पर बच्चे निपुण माने जाएंगे। इसके लिए डीएलएड प्रशिक्षुओं को लगाया जा रहा है। उन्हें प्रति विद्यालय 250 रुपये का भुगतान किया जाएगा। शैक्षणिक सत्र के दिसंबर माह में जिले के 428 स्कूलों के विद्यार्थियों का आकलन किया जा चुका है। दो चरणों का एक साथ परिणाम जारी किया गया जाएगा। स्टेट रिसोर्स पर्सन सुभाषचंद्र यादव ने बताया कि दूसरे चरण का 17 से 28 फरवरी के बीच क्रियान्वयन होगा। इसके लिए 432 विद्यालय चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन

डॉयट के डीएलएड प्रशिक्षु रैंडम आधार पर अधिकतम 12 बच्चों की क्षमता की जांच करेंगे। बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि विद्यालय निपुण आकलन निर्धारित समय सीमा के में पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।



कई चरणों में होगा बच्चों का आकलन
बीएसए ने बताया कि कई चरणों में बच्चों का आकलन किया जाएगा। इसमें रीडिंग और राइटिंग के साथ ही गणित के सामान्य सवालों के साथ ही दक्षता परखी जाएगी। उन्होंने बताया कि बच्चों का प्रति मिनट 45 शब्द रीडिंग स्तर होना चाहिए। इसी तरह से बच्चे से शब्दों को लिखवाकर उसका भाषा पर पकड़ स्तर से मूल्यांकन होगा। इसी तरह से भाषा में जोड़, घटाव और गुणा दो अंकों तक होगा। अगर कोई बच्चा चार सवालों में तीन का सही उत्तर देता है तो उसे निपुण माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें