फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: निगम पहुंचे नलकूप ऑपरेटर, बकाया वेतन के लिए किया हंगामा

Sat, 04 Nov 2023 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-11
विज्ञापन

-जलकल संस्थान में की नारेबाजी, नगर आयुक्त से भी की भेंट संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा स्थापित नलकूपों पर तैनात कार्यदायी संस्था के ऑपरेटर एवं अन्य कर्मचारी शुक्रवार को नगर निगम पहुंचे। कर्मचारियों ने दो माह से बकाया मानदेय दिवाली से पूर्व भुगतान कराने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में 6 नवंबर से कामबंद हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए नगर निगम द्वारा करीब 200 नलकूप संचालित हैं। इन नलकूपों के संचालन व देखरेख का जिम्मा संभाल रही मैसर्स मनोज कुमार की फर्म को बीते 27 अगस्त को शासन के पर ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया था। कार्य संचालन के लिए आगरा की सीएलसी को नामित किया गया। संस्था तभी से शहर में स्थापित निगम के नलकूपों का संचालन कर रही है। शुक्रवार को कार्यदायी संस्था के अधीन कार्यरत सभी नलकूप ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, बेलदार और सीवर कर्मचारी एकजुट होकर नगर निगम पहुंचे।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने इस दौरान जलकल विभाग में जोरदार हंगामा के साथ ही नारेबाजी की। बाद में कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने नगर आयुक्त एवं महाप्रबंधक जलकल को दिए एक मांग पत्र में दो माह का लंबित मानदेय का भुगतान दिवाली से पूर्व कराने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में 6 नवंबर से कामबंद हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

-
पुरानी संस्था को बहाल करने की मांग भी उठाई
नगर निगम पहुंचे नलकूप ऑपरेटरों व अन्य कर्मचारियों के अनुसार हाईकोर्ट ने मैसर्स मनोज कुमार की फर्म के विरुद्ध की गई ब्लैक लिस्टेड की कार्रवाई को खारिज कर दिया है। ऐसे में पुरानी फर्म को बहाल किया जाए। मांग पत्र पर पार्षद मुनेंद्र कुमार यादव, कृष्णवीर सिंह, संत सरन, रवि यादव ओर गजेंद्र सिंह के अलावा तपेंद्र सारस्वत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें