फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्टेशन रोड पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, तोड़ीं दुकानें

Sat, 04 Nov 2023 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। निर्माणाधीन स्मार्ट रोड की परिधि में स्थित पक्के निर्माण पर शुक्रवार को निगम का बुलडोजर चला। नगर निगम अधिकारियों, प्रवर्तन दल और थाना पुलिस की मौजूदगी में करीब 10 दुकानों एवं आवासीय परिसर के बरामदे को बुलडोजर से ढहा दिया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटी दिखाई दी। सुहागनगरी में स्मार्ट रोड बनाने के लिए स्टेशन रोड पर बनीं दुकानों आदि को हटवाया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को स्टेशन रोड तिकुनिया पर अतिक्रमण हटाने को बुलडोजर के साथ निगम के अधिकारी पहुंच गए। करीब दो बजे प्रवर्तन दल की टीम एवं थाना पुलिस के साथ स्टेशन रोड तिकोनिया के पास अतिक्रमण हटाने का काम किया। टीम ने स्टेशन रोड तिकोनिया एवं ओम अस्पताल के सामने करीब बीस दुकानों व आवासीय भवनों के बरामदे को बुलडोजर ढहा दिया। इस दौरान कुछ भवन स्वामियों ने आपत्ति कीए लेकिन स्मार्ट रोड की दोनों साइड में अवैध अतिक्रमण होने की बात कहते हुए निगम अफसरों ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। भारी पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी के कारण भवन स्वामियों के प्रयास सफल नहीं हुए।
विज्ञापन

-
अतिक्रमण हटने से स्मार्ट रोड निर्माण में आएगी तेजी
शुक्रवार को हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद ओम अस्पताल से लेकर स्टेशन रोड तिकोनिया स्थित मंदिर तक अधिकांश अतिक्रमण को साफ करा दिया गया। निगम द्वारा की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद अब स्मार्ट रोड निर्माण कार्य में गति आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें