फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में पड़रिया गांव में फायरिंग, सात घायल

Sat, 26 Dec 2015 07:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़रिया गांव में बच्चों के विवाद के बाद दो पक्ष आमने सामने आ गए। जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इस बीच एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। गोली लगने से सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख फायरिंग करने वाले भाग निकले। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पड़रिया निवासी राकेश पुत्र रक्षपाल सिंह यादव के बच्चों का गांव के ही मदनमोहन पुत्र सत्यप्रकाश सिंह यादव पक्ष के बच्चों से विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। मारपीट और पथराव किया गया। इस बीच मदनमोहन ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से राकेश पक्ष से बलराम पुत्र जगदीश, दुलारी पुत्री जगदीश, सर्वेश पत्नी जगदीश, ह्देश पुत्र हुकुम  सिंह, दीप्ती पुत्री राकेश, शिवधारा पत्नी राकेश, राकेश पुत्र रक्षपाल घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंच गई। पुलिस को देख फायरिंग करने वाले भाग निकले। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। राकेश की तहरीर पर पुलिस ने मदनमोहन के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष खैरगढ़ का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर  जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें